घर में Concealed Wiring कैसे करें? पूरी जानकारी | Material, Process, Cost, Safety Tips
घर में Concealed Wiring कैसे करें? पूरी जानकारी | Material, Process, Cost, Safety Tips दोस्तो अगर आप नया घर बनवा रहे हैं या पुराने घर की वायरिंग बदलने की सोच रहे हैं, तो दोस्तों आपने Concealed Wiring का नाम जरूर सुना होगा। आजकल लगभग सभी नए घरों, फ्लैट, ऑफिस और दुकानों में इसी प्रकार की वायरिंग की जाती है क्योंकि यह सुरक्षित, सुंदर और लंबे समय तक चलने वाली होती है। लेकिन दोस्तों हमारे मन में हमेशा कई सवाल होते हैं कि Concealed Wiring क्या होती है? इसे कैसे किया जाता है? इसमें कौन-कौन सा सामान लगता है? कितना खर्च आता है? और इसे करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? इसीलिए दोस्तों इन सवालों का जवाब आज हम इस आर्टिकल में समझेंगे। हम Concealed Wiring से जुड़ी लगभग हर महत्वपूर्ण जानकारी आसान हिंदी में समझेंगे, ताकि घर बनवाने वाला व्यक्ति, इलेक्ट्रिशियन, सिविल इंजीनियर या साइट सुपरवाइजर सभी को इसका लाभ मिल सके। Concealed Wiring क्या होती है? Concealed Wiring वह विद्युत वायरिंग होती है जिसमें बिजली के तार (Electrical Wires) को PVC Conduit Pipe के अंदर डालकर दीवार, छत या...